फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The drains and minors coming out of Ramganga Canal will be demarcated and encroachments will be removed

Kaushambi News: रामगंगा नहर से निकले रजबहों व माइनरों का होगा सीमांकन, हटेगा कब्जा

Thu, 12 Feb 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 12 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The drains and minors coming out of Ramganga Canal will be demarcated and encroachments will be removed
तहसील के उत्तरी भूभाग की सिंचाई सुचारु करने के लिए कानपुर से निकली रामगंगा नहर से जुड़े 70 रजबहों व माइनरों का सीमांकन कर अवैध कब्जा हटाया जाएगा। सहायक अभियंता पंचम सिंचाई खंड फतेहपुर गंगाराम सिंह ने एसडीएम योगेश कुमार गौड़ को पत्र भेजकर राजस्व टीम गठित करने की मांग की है। सिराथू के उत्तरी क्षेत्र में लगभग 70 प्रतिशत भूभाग की सिंचाई व्यवस्था के लिए कानपुर से निकली रामगंगा नहर के रजबहे व माइनर महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, कई स्थानों पर नहर पर कब्जा कर उसे खेतों में मिला लिया गया है, जिससे कई किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाता है। इस समस्या को लेकर एक जनप्रतिनिधि ने कई बार विभागीय अधिकारियों से पत्राचार किया और कब्जा हटाने की मांग की। सहायक अभियंता ने पत्र में अलीपुर जीता, ओरनी, सिरौंस, कोरियों, परसरा, कमालपुर, परसईपुर, धमार, गरई, नोचरा माइनर आदि क्षेत्रों में सीमांकन के लिए राजस्व टीम गठित करने का अनुरोध किया है। सहायक अभियंता ने बताया कि नहर की भूमि का सीमांकन होने के बाद अवैध कब्जा हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed