{"_id":"64e3ba42f6f1259380066d06","slug":"the-doctor-did-not-know-the-hospital-was-run-by-his-degree-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-2377-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डॉक्टर को मालूम ही नहीं, उसकी डिग्री से संचालित था अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डॉक्टर को मालूम ही नहीं, उसकी डिग्री से संचालित था अस्पताल
Tue, 22 Aug 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर को मालूम ही नहीं, उसकी डिग्री से संचालित था अस्पताल
- करन चौराहा पर संचालित अस्पताल का मामला, एसीएमओ की जांच में हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। करन चौराहे में संचालित एक निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले की जांच करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को चौकाने वाले तथ्य मिले। दरअसल प्रयागराज के जिस चिकित्सक के नाम पर अस्पताल का रजिस्ट्रेशन था, उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं थी।
सरायअकिल कोतवाली के करन चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। शिकायत पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके कनौजिया अस्पताल की जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि अस्पताल का पंजीकरण पत्रावली में प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार की डिग्री का पंजीकरण था। डॉ. राजेश से संपर्क किया तो उन्होंने पूरे मामले से ही अनभिज्ञता जाहिर की। बताया, न ही वह करन चौराहे के किसी अस्पताल में बैठते हैं और न ही उन्होंने किसी को अपनी डिग्री दी है। एसीएमओ ने मामले की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है।
-- -- -- -- --
इनका कहना है
प्रकरण की जांच गंभीरता से जांच की जा रही है। अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया गया है। पत्रावलियों को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. सुष्पेंद्र कुमार सीएमओ
-- -- -- -- -- -