{"_id":"ee2ea7d1d497f0e3c178116da44929b2","slug":"the-disturbances-in-the-bpl-list-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल सूची में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल सूची में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Tue, 30 Dec 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीपीएल सूची में गड़बड़ी को लेकर गोपालपुर(मजरा) टेनशाहआलमाबाद के ग्रामीणों ने मंगलवार को विकास भवन के सामने प्रदर्शन किया। आरोप है कि सूची में जाति की कटेगरी गलत दर्ज कर दी गई है। इससे वे आवास आदि योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन पीडी डीआरडीए को देकर सूची में संशोधन की मांग की। पीडी ने मामले की जांच कराने का लोगों को आश्वासन दिलाया है।
विकास खंड मंझनपुर के गोपालपुर मजरा (टेनशाहआलमाबाद) गांव के रहने वाले राजेन्द्र कुमार बच्चालाल, शिवप्रसाद, रामनरेश, शांति देवी, भोला प्रसाद आदि का कहना है कि बीपीएल सूची में उनका नाम है। लोगों ने बताया कि वे अनुसूचित जाति के हैं। पर उनके नाम के सामने जाति कटेगरी पिछड़ी जाति दर्ज कर दी है। इससे वे आवास, पेंशन आदि सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैें। बीपीएल सूची बनाने में मनमानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय आकर विकासभवन के सामने प्रदर्शन किया। पीडी आरसी पांडेय ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिलाया है। अनदेखी पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।