फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The district received the target of one solar pumping set

Kaushambi News: जिले को मिला एक सोलर पंपिंग सेट का लक्ष्य

Tue, 14 Oct 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 14 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The district received the target of one solar pumping set
मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत जिले को इस वर्ष एक सोलर पंपिंग सेट का लक्ष्य मिला है। इसके लिए लघु सिंचाई विभाग ने किसानों से आवेदन मांगे हैं। योजना का उद्देश्य किसानों को इंजन रहित पंप उपलब्ध कराकर सिंचाई की सुविधा बढ़ाना और उनकी आय में वृद्धि करना है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता लघु सिंचाई इं. संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि सोलर पंपिंग सेट योजना का लाभ किसानों को दिया जा रहा है। इसमे साढ़े सात हॉर्स पावर की मोटर लगी होगी, जिससे खेतों की सिंचाई बिना डीजल या बिजली खर्च के हो सकेगी।
विज्ञापन

इसका लाभ ऐसे किसान को मिलेगा, जिन्होंने पहले से विभागीय छूट पर बोरिंग कराई हो। चयनित किसान के खेत में यह सोलर सेट स्थापित किया जाएगा। सहायक अभियंता लघु सिंचाई बताया कि योजना के तहत जिले को एक सोलर पंपिंग सेट का लक्ष्य मिला है। इच्छुक किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए पात्र किसान को एक लाख 78 हजार रुपये जमा करने होंगे। योजना का मकसद किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना और सिंचाई के पारंपरिक साधनों पर निर्भरता कम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed