{"_id":"5db0a4dd8ebc3e013c6cd039","slug":"the-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-kaushambi-news-ald258357395","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर फंदे से लटकती मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर फंदे से लटकती मिली युवक की लाश
विज्ञापन
पेड़ पर फंदे से लटकती मिली युवक की लाश
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बरुआ गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। इलाके के बरुआ गांव में बुधवार सुबह 24 घंटे से लापता एक युवक की लाश पेड़ से लटकती मिली। उसने खुदकुशी की या हत्या कर शव लटकाया गया ? फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
बरुआ गांव का इंदल (18) पिता फूले सरोज के साथ गुजरात में टाइल्स लगाने का काम करता था। नवरात्र में ही वह घर आया था। मंगलवार सुबह इंदल संदिग्ध दशा में लापता हो गया। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच बुधवार सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर उसकी फंदे से लटकती हुई लाश मिली। इसकी जानकारी होते ही पीड़ित परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ योगेश तिवारी का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग सहित कई तरह की चर्चाएं हैं।