फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The country needs three divorces not to be married

मुल्क को तीन तलाक नहीं निकाह की जरूरत

Tue, 26 Dec 2017 10:18 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Tue, 26 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
The country needs three divorces not to be married
ऑल इंडिया इमाम काउंसिल अध्यक्ष उमैर इलियासी - फोटो : अमर उजाला
मुल्क को तीन तलाक नहीं बल्कि, निकाह की जरूरत है। मतलब साफ है कि सरकार और अदालत सही राह पर काम कर रही है। यह बात दिल्ली की जामा मस्जिद के पेश इमाम डॉ उमैर इलियासी ने कही। पेश इमाम मंगलवार को जिले के सिराथू तहसील के तैबापुर गांव एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। यहां उन्होंने कर्बला का जायजा लेने के साथ ही जियारत भी। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि मुल्क को तीन तलाक नहीं बल्कि, निकाह की जरूरत है।
विज्ञापन


सरकार और अदालत के फैसले को जायज ठहराते हुए पेश इमाम ने कहा कि इस दौर में निकाह का स्वरूप बदल गया है। लोग सड़कों, होटलों में निकाह करने लगे हैं। जबकि  यह एक पाक रिश्ता है। कायदे से इसे कर्बला और मस्जिद में करना चाहिए। पेश इमाम के साथ मऊ के पूर्व सांसद सालिम अंसारी, रामलीला कमेटी वाराणसी के चेयरमैन इस्तेकबाल कुरैशी, मुस्तकीम खान भी आए थे। इस दौरान सीओ सिटी मोइन खान, सपा नेता शबीह हैदर, अतहर हुसैन रिजवी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed