फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The construction of the culvert caused traffic jams, and pedestrians were troubled by the sun.

Kaushambi News: पुलिया निर्माण के कारण लगा जाम, धूप से परेशान रहे राहगीर

Thu, 04 Jun 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 04 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The construction of the culvert caused traffic jams, and pedestrians were troubled by the sun.
शहर के राजापाल चौराहे से डीआईओएस कार्यालय जाने वाले मार्ग के किनारे नाले की पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है। मिट्टी की खोदाई के कारण बुधवार को यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के कारण मार्ग वनवे हो गया, जिससे दोनों दिशाओं के वाहनों का आवागमन एक ही लेन से कराया गया। इसके कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही और लोगों को चिलचिलाती धूप तथा भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जाम का असर मेडिकल कॉलेज रोड, ट्रेजरी चौराहा मार्ग तथा पुलिस लाइन की ओर जाने वाले रास्तों पर भी दिखाई दिया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई। सबसे अधिक परेशानी मरीजों और उनके परिजनों को हुई। कई एंबुलेंस मरीजों को लेकर जाम में फंसी रहीं, जिससे चिंता की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में कचहरी से घर जा रहे मो.आरिफ ने बताया कि जाम में करीब आधे घंटे तक धूप में खड़े होने से काफी परेशानी हुई। बाइक से विकास भवन जा रहे सदर बाजार निवासी अजय मिश्रा ने बताया जाम में फंसने के कारण वह अपने समय से काम पर नहीं पहुंच सके।

स्थानीय निवासी मुहब्बिल आरफीन ने कहा कि निर्माण कार्य जरूरी है, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था यातायात विभाग को करना चाहिए। जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed