{"_id":"67d5cd0677a187ab370a8e9c","slug":"the-chairmans-sons-beat-up-the-inspector-and-tore-his-uniform-and-misbehaved-with-the-constable-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-123045-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चेयरमैन के बेटों ने दरोगा की पिटाई कर फाड़ी वर्दी, सिपाही से की बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चेयरमैन के बेटों ने दरोगा की पिटाई कर फाड़ी वर्दी, सिपाही से की बदसलूकी
विज्ञापन
अजुहा चेयरमैन के बेटों ने नशे में धुत होकर पुलिस चौकी के दरोगा की पिटाई कर वर्दी फाड़ दी। बीच-बचाव करने पर सिपाही से बदसूलकी की। घटना का वीडियो बना रहे युवक की भी पिटाई की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। हमलावर दरोगा पर हादसे में घायल दंपती को अस्पताल भेजने के बजाय पुलिस चौकी में बैठाने का दबाव बना रहे थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
अजुहा पुलिस चौकी में तैनात उप निरीक्षक आनंद स्वरूप प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार शाम वह सिपाही उदय के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान कस्बे के वार्ड नंबर दो के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती के घायल होने की सूचना मिली।
जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। दंपती को एंबुलेंस से अस्पताल भेजने लगे। इसी बीच स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे सत्येंद्र कुशवाहा व अभिषेक उर्फ मौनी अपने दो अन्य दोस्ताें के साथ आ गया।
विज्ञापन
नशे में धुत चेयरमैन के बेटों ने दरोगा पर घायल दंपती को पुलिस चौकी ले चलने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर उनकी पिटाई कर वर्दी फाड़ दी। बीच-बचाव करने पहुंचे सिपाही उदय से भी आरोपियों ने अभद्रता की। दरोगा की सूचना पर अतिरिक्त फोर्स के पहुंचने से पहले ही आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
जख्मी दरोगा को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, रास्ते से गुजर रहे वार्ड नंबर 11 निवासी विजय कुमार ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। साथ ही फोन तोड़ दिया। पीड़ितों ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। दरोगा की तहरीर पर शनिवार को नामजद मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
-- --
दरोगा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
बृजेश श्रीवास्तव,एसपी