{"_id":"60ce226a28340f43de15eaad","slug":"the-bullies-threatened-to-burn-the-girl-with-acid-the-family-shocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने युवती को तेजाब से जलाने की दी धमकी, सहमा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने युवती को तेजाब से जलाने की दी धमकी, सहमा परिवार
Sat, 19 Jun 2021 10:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
कोखराज इलाके के एक गांव में शनिवार को रास्ते से गुजर रही युवती को गांव के ही दबंगों ने तेजाब छिड़ककर जलाने की धमकी दी। धमकी से युवती और उसका परिवार सहमा हुआ है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों से करीब 12 लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया है। इस कार्रवाई से नाराज युवती पक्ष के लोगों ने मूरतगंज चौकी का घेराव किया। परिजनों का आरोप है कि पीड़ित होने के बावजूद पुलिस ने उनके खिलाफ ही कार्रवाई की।
कोखराज इलाके के एक गांव की युवती शादी के बाद से ही अपने मायके में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया है कि शनिवार को वह किसी काम से बाहर गई थी। लौटते वक्त रास्ते में गांव के ही कुछ दबंगों ने उसे रोककर तेजाब से जला डालने की धमकी दी। घर पहुंची युवती ने दबंगों की इस हरकत के बारे में परिजनों को बताया तो सभी लोग सहम गए। परिजन युवती को लेकर कोखराज थाने पहुंचे और धमकी देने वाले दबंगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कई ठोस कार्रवाई नहीं की।
उल्टा दोनों पक्ष के लोगों को शांतिभंग में पाबंद कर दिया। कोखराज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय का कहना है कि एक साल पहले हुई मारपीट में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। तब से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही है। प्रकरण पुरानी रंजिश का है। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए एक दर्जन लोगों को पाबंद किया गया है। इसके बाद शाम को युवती पक्ष के लोग मूरतगंज चौकी पहुंच गए। उन्होंने चौकी का घेराव किया। परिजनों का कहना था कि पीड़ित पक्ष होने के बावजूद पुलिस ने उनको भी पाबंद कर दिया। परिजनों ने धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग की। चौकी पुलिस ने बाद में उनको समझाबुझाकर घर भेजा।