फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The bonds of relationships are weakening, leading to divorce

Kaushambi News: रिश्तों की डोर हो रही कमजोर, तलाक तक पहुंच गई नौबत

Tue, 28 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 28 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The bonds of relationships are weakening, leading to divorce
आधुनिकता की दौड़ में आज रिश्ते कमजोर हो रहे हैं। एक-दूसरे पर शक और विश्वास की कमी के चलते संबंध बिगड़ रहे हैं। हालात इतने खराब हो जाते हैं कि मामला तलाक तक पहुंच जाता है। महिला थाने में तीन दिनों के भीतर पांच दंपती ने एक-दूसरे का सामान वापस कर अलग राह पकड़ ली।
विज्ञापन


केस 1:
करारी कोतवाली क्षेत्र के पिपरकुंडी गांव की सत्यवती की शादी तीन माह पूर्व सैनी कोतवाली क्षेत्र के महुआरी गांव के लवकुश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती के बीच शक का बीज पड़ गया। सत्यवती ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। मामला महिला थाने तक पहुंचा। सत्यवती ने पति पर परिवार की एक महिला के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। काफी समझाने-बुझाने के बाद भी दोनों सुलह के लिए तैयार नहीं हुए। अंत में दोनों ने एक-दूसरे का दिया गया सामान लौटाकर हमेशा के लिए रिश्ता खत्म कर लिया।
विज्ञापन


केस 2:
मोहम्मदपुर पैसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव की निशा की शादी आठ साल पहले फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव के महादेव से हुई थी। पति को पत्नी पर शक था जिससे अक्सर विवाद होता था। महादेव ने पत्नी पर सात साल से किसी अन्य युवक से बातचीत करने का आरोप लगाया। इस पर निशा ने कहा कि जहां विश्वास नहीं, वहां साथ रहने का कोई मतलब नहीं। अंततः दोनों ने शादी में मिला एक-दूसरे का सामान लौटाकर संबंध विच्छेद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 3:
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के विदेव गांव की सीमा की शादी दो साल पहले मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के संतोष से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। मामला महिला थाना पहुंचा। काफी समझाने के बाद भी दोनों पक्ष साथ रहने को तैयार नहीं हुए। एक-दूसरे का सामान वापस कर दोनों ने रिश्ता तोड़ लिया।

केस 4:
फतेहपुर जिले के खखरेरू क्षेत्र की दो सगी बहनों का निकाह सिराथू नगर में दो सगे भाइयों के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही दोनों दंपती में अनबन चल रही थी। अंततः दोनों बहनों ने अपने पतियों से तलाक ले लिया।

शक के कारण टूटते रिश्तों का मुख्य कारण विश्वास की कमी और अत्यधिक तनाव है। यदि संदेह बढ़ जाए और रिश्ते में संवाद खत्म हो जाए तो यह तलाक का कारण बन जाता है। ऐसे में रिश्ते को बचाने के लिए आपसी बातचीत, विश्वास बहाल करना और जरूरत पड़ने पर किसी समझदार व्यक्ति की मदद लेना आवश्यक है। - नीलम राघव, एसओ महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed