फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The bond of seven births was not fulfilled even for seven years

Kaushambi News: सात साल भी नहीं निभा सात जन्मों का बंधन

Sat, 11 Oct 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 11 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The bond of seven births was not fulfilled even for seven years
महिला थाना में समझौता के बाद साथ खड़े पति-पत्नी। स्रोत- सिपाही
शादी के पवित्र बंधन में बंधकर सात जन्म तक साथ निभाने का वादा करने वाले दो दंपती सात साल भी साथ नहीं रह सके। मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मामला महिला थाना तक पहुंचा। पुलिस के समझाने के बाद भी दोनों पक्ष राहें अलग करने की जिद पर अड़े रहे। नतीजतन, दोनों दंपती अलग हो गए।
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली के चक ऐलई गांव की सीमा की शादी सात साल पूर्व मंझनपुर कोतवाली के कादीपुर गांव के संतोष कुमार के साथ हुई थी। सीमा देवी ने महिला थाना में शिकायत की कि पति दहेज के लिए उसे पीटता है।
विज्ञापन

शिकायत पर एसओ नीलम राघव ने दोनों पक्ष को बुलाकर काफी समझाने का प्रयास किया। काफी समझाने के बाद भी दोनों अलग रहने की जिद पर अड़े रहे। अंत में दोनों लोगों ने संबंध विच्छेद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह चरवा कोतवाली के सैयदसरावां की नैंसी साहू की शादी पांच साल पूर्व फतेहपुर जिले के खखरेरू निवासी महादेव के साथ हुई थी। शादी के साल भर बाद दोनों में विवाद हो गया। मामला कोर्ट में चल रहा है। नैंसी साहू की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दोनों को घंटों समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अलग रहने की जिद पर अड़े रहे। अंत में दोनों लोग एक-दूसरे का सामान वापस कर अलग हो गए।

वहीं करारी कोतवाली के भैला गांव की रुखसार फात्मा की शादी साल भर पूर्व सालेपुर गांव के हसन आलिम के साथ हुई है। धीरे-धीरे उनमें मामूली विवाद होने लगा। महिला थाने में समझाने के बाद दोनों एक बार फिर साथ रहने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed