{"_id":"5ce1a8c7bdec220743638f64","slug":"the-body-of-the-woman-hanged-by-hanging-and-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर फांसी के फंदे से लटकाई महिला की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर फांसी के फंदे से लटकाई महिला की लाश
Mon, 20 May 2019 12:34 AM IST
विनोद सिंह
Kaushambi
Kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 May 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi
- फोटो : Kaushambi
क्षेत्र के पूरबशरीरा गांव में ब्याही एक महिला को शनिवार रात दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने पीट-पीटकर मार डाला। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना स्थित बेंउता गांव निवासी झूरी ने बताया कि उसने अपनी बेटी रेशमा (22) का विवाह 23 जून 2018 को पूरबशरीरा में सूरजबली से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित पिता की मानें तो शनिवार रात ससुरालीजनों ने उसकी बेटी की बेरहमी से पिटाई की। जिससे बेटी की मौत हो गई। हत्या को खुदकुशी का रूप देने के लिए मृतका का शव फांसी के फंदे से लटका दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले बदहवाश हालत में पूरबशरीरा पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ हेमंत मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन