फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The body of the missing laborer was found landing in the pond, two days ago, there was an argument with the sons after returning home after working as a laborer.

गायब मजदूर का तालाब में उतराता मिला शव, दो दिन पहले मजदूरी कर घर लौटने पर बेटों से हुई थी कहासुनी

Mon, 31 Jan 2022 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
The body of the missing laborer was found landing in the pond, two days ago, there was an argument with the sons after returning home after working as a laborer.
The body of the missing laborer was found landing in the pond, two days ago, there was an argument with the sons after returning home after working as a laborer. - फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज कोतवाली के सैदलीपुर गांव में एक मजदूर का शव उतराता मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। घटना से परिजनों में कोहराम है। पंचनामा भरकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सैदलीपुर गांव निवासी रामदास (48) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। दो दिन पहले उसकी बेटों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज रामदास कहीं चला गया। रविवार दोपहर गांव के बाहर स्थित तालाब में रामदास की लाश मिली। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामदास के शव को बाहर निकाला तो परिजनों ने शिनाख्त की।
विज्ञापन

पंचनामा भरकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर कोखराज गणेश प्रसाद का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही रामदास की मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब का लती था रामदास
मृतक रामदास शराब का लती था। शराब पीने को लेकर आए दिन रामदास का बेटों के साथ विवाद होता था। बेटे कंधई लाल ने बताया कि दो दिन पहले भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद ही उसके पिता रामदास बिना बताए घर से लापता हो गए थे।
कंधई ने बताया कि उन्हें आशंका थी कि वह मजदूरी के लिए प्रयागराज चले गए होंगे। एक-दो दिन बाद वापस आ ही जाएंगे। इसलिए उसने उनकी खोजबीन भी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed