फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The body of Ramkishan of Varanasi was found on the side of the highway, was shot dead

वाराणसी के रामकिशन का था हाईवे किनारे मिला शव, गोली मारकर की गई थी हत्या

Thu, 24 Mar 2022 07:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
The body of Ramkishan of Varanasi was found on the side of the highway, was shot dead
सैनी कोतवाली के अजुहा स्थित ससुर खदेरी नदी के किनारे मंगलवार सुबह मिले शव की शिनाख्त हो गई। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया की खबरों से मिली जानकारी के बाद अजुहा पुलिस चौकी पहुंची सरायअकिल कोतवाली के चिरारी गांव की माधवी ने मृतक की पहचान अपने पति रामकिशन के रूप में की। बताया कि उसका पति प्रयागराज के बघाड़ा में रहकर स्टील ग्रिल बनाने का काम करता था।
विज्ञापन

सोमवार को वह घर से बाइक लेकर निकला था, इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। इधर, युवक की अवैध संबंध में हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह अजुहा स्थित ससुर खदेरी नदी के किनारे एक युवक का शव मिला था। लाश के पास शराब की एक खाली शीशी व 20 रुपये मिले थे। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बृहस्पतिवार को अजुहा चौकी पहुंची सरायअकिल कोतवाली के चिरारी मजरा ककरहाई गांव की माधवी उर्फ रिंकी ने फोटो देखकर शव की शिनाख्त अपने पति रामकिशन उर्फ राजा (38) के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधवी ने बताया उसका पति वाराणसी का रहने वाला है। वह परिवार के साथ प्रयागराज के बघाड़ा में रहते थे। 19 मार्च को वह उज्जैन में महाकाल का दर्शन करने गई थी। इस बीच पड़ोसियों से पता चला कि सोमवार को उसका पति घर से अपनी बाइक लेकर निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच सोशल मीडिया के जरिए अजुहा में उसके पति के हुलिए से मिलते-जुलते व्यक्ति की लाश बरामद होने की जानकारी हुई। इसके बाद वह अजुहा आई। चौकी प्रभारी बृजेंद्र सिंह माधवी को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो वह दहाड़ें मारकर रो पड़ी। माधवी ने लाश देखकर उसकी पहचान अपने पति के रूप में की। घटना के पीछे अवैध संबंध में हत्या किए जाने की बात कही गई।
13 साल पहले रामकिशन ने की थी लव मैरिज
सरायअकिल कोतवाली के चिरारी गांव की माधवी के साथ राम किशन ने 13 साल पहले लव मैरिज की थी। माधवी ने बताया वह लोग प्रयागराज के बघाड़ा में रहते थे। इस बीच राम किशन का पड़ोस की एक महिला के साथ अवैध संबंध हो गया। उस महिला के पति ने राम किशन को रंगेहाथ पकड़ लिया था। इसे लेकर विवाद भी हुआ। चर्चा रही कि उसी ने हत्या की है।
गोली मारकर हुई थी हत्या
रामकिशन का शव मिलने के बाद मंगलवार को ही पुलिस ने उसका जिला अस्पताल में एक्स-रे कराया था। उसमें गोली लगने के निशान दिखे थे। पोस्टमार्टम हाउस से जुड़े सूत्रों के अनुसार शव के अंत्य परीक्षण में सीने में दो गोली मारे जाने की बात सामने आई है।

शव की शिनाख्त हो गई है। मामले में मृतक की पत्नी से तहरीर मांगी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के लोगों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed