फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The body of an elderly man was found lying outside the house

Kaushambi News: घर के बाहर पड़ा मिला बुजुर्ग का शव

Mon, 21 Jul 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 21 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man was found lying outside the house
मृतक रामऔतार की फाइल फोटो। - फोटो : स्रोत: जीआरपी
कड़ाधाम कोतवाली के सौंरई बुजुर्ग गांव में घर के बाहर एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से जहर की पुड़िया मिली। पुलिस ने खुदकुशी की आशंका जाहिर की है। वहीं परिजन साफ तौर पर मौत की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन




सौंरई बुजुर्ग निवासी मतेश चंद्र ने बताया कि उनके 60 वर्षीय पिता रामऔतार रोज की तरह शनिवार की रात खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो गए। गांव के रामू ने सुबह रामऔतार को चारपाई के बजाए बिस्तर सहित जमीन पर पड़ा देखा और जगाया, लेकिन उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई।आवाज लगाकर बुलाने पर परिजन आ गए। मतेश ने बताया कि जब वह वहां पहुंचे तब तक पिता रामऔतार का शरीर शांत हो चुका था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ में परिवार के लोग कारण नहीं बता पा रहे हैं। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जहर की पुड़िया मिली है। प्रथम दृष्ट्या जांच में यही पता चला है कि भोजन के लिए आए दिन परिवार वालों से रामऔतार का झगड़ा होता था। परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक रामऔतार की फाइल फोटो।

मृतक रामऔतार की फाइल फोटो।- फोटो : स्रोत: जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed