फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The body of a villager came to Kaushambi after 12 days from Saudi

सऊदी से 12 दिन बाद कौशाम्बी आया ग्रामीण का शव

Sat, 14 Mar 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
The body of a villager came to Kaushambi after 12 days from Saudi
The body of a villager came to Kaushambi after 12 days from Saudi - फोटो : KAUSHAMBI
सऊदी से 12 दिन बाद कौशाम्बी आया ग्रामीण का शव
विज्ञापन

एक मार्च को सड़क हादसे में हुई थी भरवारी के कारोबारी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। सऊदी अरब में किराना की दुकान चलाने वाले भरवारी निवासी एक व्यक्ति का शव शुक्रवार को 12 दिन बाद घर आया। शनिवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। ग्रामीण की मौत सड़क हादसे में हुई थी।

भरवारी निवासी कौशल मन उपाध्याय (50) पुत्र जवाहरलाल सऊदी अरब में किराना की दुकान चलाता था। एक मार्च को वहां कार दुर्घटना में उसकी मौत हो गई थी। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। कौशल का भाई रेवती रमण भी सऊदी में ही रहता है। भारतीय दूतावास से संपर्क कर कागजी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शुक्रवार सुबह फ्लाइट से उसने कौशल का शव वतन रवाना किया। देर शाम शाम लाश घर आ सकी। कमाऊ पूत का शव देख परिवारीजन दहाड़े मारकर रो पड़े। रिश्तेदारों के साथ पड़ोसियों की भी आंखें भर आईं। कौशल अपने पीछे पत्नी पूनम के साथ बेटे हिमांशु (22) व दीपांशु (20) को छोड़ गया है। पत्नी-बच्चों के आंसू नहीं थम रहे हैं। परिवार वालों ने बताया कि शनिवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed