फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The body of a newly married woman was found hanging from a noose in her room under suspicious circumstances.

Kaushambi News: संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

Fri, 09 Jan 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The body of a newly married woman was found hanging from a noose in her room under suspicious circumstances.
अंधावा गांव की मृतक संध्या तिवारी की फाइल फोटो, स्रोत परिजन
महेवाघाट क्षेत्र के अंधावा गांव में बुधवार देर रात एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मूलरूप से रायबरेली जनपद के ऊंचाहार निवासी संध्या तिवारी (20) की शादी काैशाम्बी के अंधावा निवासी शिव विधान तिवारी के साथ हुई थी। ससुरालियों के मुताबिक बुधवार रात करीब 11:30 बजे संध्या ने कमरे में छत के चुल्ले में साड़ी से फंदा लगा लिया। यह देखकर घर में अफरातफरी मच गई। एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मायके पक्ष की ओर से अभी कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
बीते 29 नवंबर को हुई थी शादी

संध्या की शादी 29 नवंबर 2025 को हुई थी। आरोप है कि संध्या घरेलू विवादों को लेकर मानसिक तनाव में थी। आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी होती रहती थी। अंधावा गांव पहुंचे संध्या के परिजनों ने दहेज के लिए बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed