{"_id":"69977643a14576c28705e0b7","slug":"the-body-of-a-middle-aged-man-was-found-hanging-from-a-tree-in-a-mango-orchard-kaushambi-news-c-261-1-kmb1006-136804-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव
Fri, 20 Feb 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
अलावलपुर टिकरी गांव में अधेड़ की मौत के बाद जांच करती कड़ाधाम पुलिस
थाना क्षेत्र के अलावलपुर टिकरी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह आम के बाग में एक अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
अलावलपुर टिकरी निवासी जयपाल सरोज (52) मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि जयपाल का एक बेटा जिला जेल में बंद है। कुछ दिन पहले जयपाल अपने बेटे से मिलने जिला जेल गए थे। जब से वह बेटे से मिलकर लौटे थे, तब से वह परेशान से थे।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे जब गांव के लोग शौच के लिए खेतों की ओर गए तो आम के बाग में पेड़ से जयपाल का शव गमछे के सहारे लटका मिला। जानकारी पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर कड़ा धाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पंचानामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
कड़ाधाम पुलिस ने बताया कि परिजनों ने कुछ दिन से जयपाल के मानसिक रूप से परेशान होने की जानकारी दी है। मामले में परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। जयपाल के चार पुत्र और चार पुत्रियां हैं। इनमें से पांच की शादी हो गई है और एक पुत्री अभी शादी योग्य है। घटना के बाद से पत्नी गीता देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।