{"_id":"6898e6edbe1d497d390a854a","slug":"the-body-found-on-the-railway-line-near-paigambarpur-belonged-to-a-woman-from-charwa-area-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-128946-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चरवा क्षेत्र की महिला का था पैगंबरपुर के पास रेलवे लाइन में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चरवा क्षेत्र की महिला का था पैगंबरपुर के पास रेलवे लाइन में मिला शव
Mon, 11 Aug 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
संदीपनघाट थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर मिले शव की पहचान हो गई है। परिजनों के मुताबिक महिला अर्द्ध विक्षिप्त थी। रेलवे ट्रैक पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई थी।
आठ अगस्त को पैगंबरपुर गांव के समीप रेलवे लाइन पर 35 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। तमाम कोशिश के बाद भी महिला की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसी बीच लापता पत्नी सुनीता की खोजबीन करते हुए चरवा थाना क्षेत्र के समदा जलालपुर गांव निवासी रामभवन रविवार को संदीपनघाट थाने पहुंचा।
हुलिया पता चलने पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रामभवन ने शव की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। रामभवन के मुताबिक, पत्नी सुनीता की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। वह अक्सर इधर-उधर घूमने चली जाती थी। शुक्रवार को भी अचानक लापता हो गई थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
नशे के लती युवक की मौत
सैनी कोतवाली के केसरिया गोरियों निवासी 35 वर्षीय बीजू पुत्र गुनई की रविवार सुबह संदिग्ध दशा में मौत हो गई। बड़े भाई तीरथ ने बताया कि बीजू शराब का लती था। शनिवार को वह शराब पीकर घर आया और सो गया। आधी रात को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। रविवार सुबह उसे इलाज के लिए सैनी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच कराई जा रही है।