{"_id":"6898e64961edaa42600ee7ed","slug":"the-bodies-of-cousins-were-buried-side-by-side-the-village-was-shaken-by-cries-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-128962-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अगल-बगल दफनाए गए चचेरे भाइयों के शव, चीत्कारों से दहला गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अगल-बगल दफनाए गए चचेरे भाइयों के शव, चीत्कारों से दहला गांव
Mon, 11 Aug 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
मृतक मंजीत के रोते बिलखते परिजन-संवाद
फतेहपुर जनपद के खखरेरू इलाके में हादसे का शिकार हुए जिले के तीनों युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम घर लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार मच गई। देर शाम चचेरे भाइयों का शव अगल-बगल दफना दिया। वहीं तीसरे युवक का भी शव गांव में ही दफन किया गया।
सैनी कोतवाली के कनवार मजरा ननका का पुरवा निवासी विजय पाल का 21 वर्षीय बेटा मंजीत यादव, 18 वर्षीय चचेरे भाई अंकुश यादव पुत्र हरिश्चंद्र व गुलामीपुर निवासी 27 वर्षीय रिश्तेदार अनिल यादव पुत्र जय पाल के साथ शनिवार को एक ही बाइक से खखरेरू जा रहे थे। रास्ते में उमरा गांव के पास इनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई थी। हादसे में तीनों युवक की मौत हो गई थी। रविवार शाम करीब चार बजे तीनों के शव घर लाया गया। चचेरे भाइयों का शव पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। देर शाम परिजनों ने गांव में ही चचेरे भाइयों का शव अगल-बगल दफना दिया। वहीं अनिल का शव गुलामीपुर गांव में दफनाया गया।