फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The bike thief was beaten up

बाइक चोर को पीट-पीट किया अधमरा

Sun, 01 Dec 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
The bike thief was beaten up
बाइक चोर को पीट-पीट किया अधमरा
विज्ञापन

गंभीर हालत में पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सिराथू। शनिवार रात कस्बे से बाइक चुराकर भाग रहे एक युवक को नागरिकों ने घेर कर पकड़ लिया। पकड़े गए चोर को पीट पीट कर अधमरा करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को सीएचसी सिराथू में भर्ती करा दिया।

सैनी क्षेत्र के सिराथू कस्बा निवासी राजेश का घर सीएचसी सिराथू जाने वाले मार्ग पर है। राजेश ने अपने घर पर चाय की दुकान खोल रखी है। शनिवार की रात साढ़े नौ बजे राजेश की बाइक दुकान के सामने खड़ी थी। दस मिनट के लिए राजेश अंदर गया कि इसी बीच एक युवक ने उसकी बाइक पार कर दी। पुलिस को सूचना देने के साथ ही राजेश ने अपने दोस्तों के साथ चोर की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता चोर ने रेलवे फाटक से प्लेटफार्म नंबर दो की तरफ बाइक दौड़ा दी।पीछा कर रहे लोगों ने उसे रेलवे स्टेशन धर दबोचा।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आक्त्रसेशित भीड़ ने पकड़े गए बाइक चोर को पीट पीट कर अधमरा कर डाला। गनीमत रही कि इस दौरान सिराथू चौकी प्रभारी आशुतोष द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ने किसी तरह भीड़ से उसे छुड़ाया और सिराथू में भर्ती करा दिया। समाचार भेजे जाने तक गंभीर रूप से जख्मी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि उसकी हालत सुधार होने पर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed