फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The angel of governance explored the reality of primary school

शासन के दूत ने खंगाली प्राइमरी स्कूल की हकीकत

Fri, 10 Jul 2015 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 10 Jul 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
 चायल (ब्यूरो)। परिषदीय स्कूलों में शौचालय, मिड-डे मील आदि की हकीकत खंगालने आए केन्द्र सरकार के दूत ने बृहस्पतिवार को चायल ब्लाक के गिरिया खालसा प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल की व्यवस्था से वह काफी हद तक संतुष्ट दिखे। उन्होंने अध्यापकों को स्वच्छता का ख्याल रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बता दें कि केन्द्र सरकार ने आईएएस अधिकारी वाईएस द्विवेदी को कौशाम्बी के परिषदीय स्कूलों में शौचालय, मिड-डे मील और साफ-सफाई आदि की जांच के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी के रुप में जांच अधिकारी चायल ब्लाक के गिरिया खालसा प्राथमिक स्कूल पहुंचे। उन्होंने शौचालय की हकीकत देखी। इसके अलावा एमडीएम के बारे में बच्चों से पूछताछ की। प्रधानाध्यापिका छाया प्रकाश को निर्देश दिया कि शौच क्रिया के बाद बच्चों को हाथ धुलने के लिए साबुन और बेसिन की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा विद्यालय परिसर में तुलसी के पौधे रोपित किए जाएं। उन्होंने कहाकि सुबह स्कूल आने पर बच्चों को तुलसी की दो पत्ती भी खिलाई जाएगी तो उनकी सेहत ठीक रहेगी। प्रधान को निर्देश दिया कि गांव के रिटायर्ड कर्मचारियों से वह दो घंटे का समय निकालकर बच्चों को पढ़ाने के लिए कहें। इस मौके पर राम प्रकाश यादव, पाल चंद्रिका, सुषमा यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed