फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The action plan was cleared million

एक करोड़ की कार्ययोजना को मिली हरी झंडी

Thu, 04 Dec 2014 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 04 Dec 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
The action plan was cleared million
मंझनपुर। भरवारी के विकास के लिए एक करोड़ की परियोजनाओं को हरी झंडी बुधवार को दी गई। नगर पंचायत में हुई नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सबसे ज्यादा रकम कवर्ड नालियों के निर्माण के लिए 38 लाख की कार्ययोजना को स्वीकृत प्रदान की गई है। चेयरमैन संजय गुप्ता ने दावा किया कि कस्बे के विकास के लिए वे कोई कसर बकाया नहीं छोडे़ंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता की अगुवाई में बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। चेयरमैन ने बताया कि पुरानी बाजार मोहल्ले में सीसी सड़क और कवर्ड नालियों के निर्माण के लिए 38 लाख की कार्ययोजना को हरी झंडी दी गई है। इसी तरह गौरा रोड मोहल्ले में क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए 40 लाख के प्रस्ताव को स्वीकृत प्रदान की गई है। वहीं रेलवे फाटक चौराहे के सुंदरीकरण के लिए 20 लाख की कार्ययोजना को हरी झंडी दी गई है। चेयरमैन ने बताया कि चौराहे पर कैपलाइट और कवर्ड नालियों का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन

इसमें अधिशासी अधिकारी शिवप्रकाश श्रीवास्तव ने प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया। सदस्यों ने मेज थपथपा कर कार्ययोजनाओं को स्वीकृत प्रदान की। ईओ ने बताया कि गौरा रोड मोहल्ले की सड़क सालों से क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत द्वारा सड़क की मरम्मत कराई जानी थी। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को पत्र भेजकर कई बार अवगत कराया गया। फिर भी सड़क दुरुस्त नहीं कराई जा सकी है। इन्होंने बताया कि सितंबर में पत्र भेजकर एनओसी की मांग की गई है, ताकि सड़क की मरम्मत नगर पंचायत से कराया जा सके। आरोप है कि तीन महीने बीतने के बाद भी एनओसी नहीं मुहैया कराई जा सकी है। इस मौके पर एसके गुप्ता, रामबाबू, श्यामबाबू, शंकरलाल, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed