{"_id":"61eb0be8edc1206bba62d29f","slug":"tet-photo-state-shops-will-remain-closed-within-two-hundred-meters-of-the-center-kaushambi-news-ald3255026194","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी : केंद्र के दो सौ मीटर में बंद रहेंगी फोटो स्टेट की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी : केंद्र के दो सौ मीटर में बंद रहेंगी फोटो स्टेट की दुकानें
विज्ञापन
जिले में 23 जनवरी को दो पालियों में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। पहली पाली में 10 और दूसरी में छह केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में आने वाली फोटो स्टेट और खाने पीने की दुकानें बंद रहेंगी। इसके लिए डीएम सुजीत कुमार ने निर्देश भी जारी कर दिया है।
परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन में अंकित पहचान पत्र (ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी आदि) की मूल प्रति समेत प्रशिक्षण योग्यता प्रमाण पत्र या किसी भी सेमेस्टर की निर्गत अंकपत्र की मूल प्रति व संबंधित प्रशिक्षण संस्थान के रजिस्ट्रार व सक्षम अधिकारी की इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र की प्रमाणित प्रति होना जरूरी है।
टीईटी के प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट की होगी। केंद्रों पर प्रश्न पत्र खोले जाने के समय पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट आदि की मौजूदगी में वीडियोग्राफी होगी। छात्राओं की तलाशी के लिए महिला पुलिस बल की ड्यूटी लगेगी। पहली पाली में 10 केंद्रों पर 6971 परीक्षार्थी और दूसरी पाली में छह केंद्रों पर 4591 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
परीक्षा हाल या कक्ष के भीतर प्रवेश पत्र और ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन के अलावा अन्य सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है। परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, नामित पर्यवेक्षक व स्टैटिक मजिस्ट्रेट को भी कैमरायुक्त मोबाइल, स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 02:30 से पांच बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में पहुंचना अनिवार्य कर दिया गया है।