फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   terature is very high, people are facing problem day and night.

आसमान से बरस रहे अंगारे, गर्मी और लू से लोग बेहाल

Sat, 11 May 2019 12:57 AM IST
Kaushambi Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 May 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
terature is very high, people are facing problem day and night.
कौशाम्बी - फोटो : kaushambi

आसमान से बरस रही आग के साथ गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर रखा है। गर्मी में लोग खुद को तर रखने के लिए खीरा, ककड़ी, तरबूज, जूस आदि का सेवन कर रहे हैं। दोपहर तक गुलजार रहने वाली सड़कों पर सियापा छा जाता है। भीषण गर्मी के चलते लोग उल्टी-दस्त के शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन


  गर्मी ने दोआबा के लोगों को बेहाल कर रखा है। शुक्रवार को भी तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग पूरा शरीर कपड़े से ढककर बाहर निकल रहे हैं। मौसम के आक्रामक तेवर के कारण दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। जरूरी काम पड़ने पर ही लोग बाहर निकलते हैं। दोपहर में मुसाफिर कम निकलने से वाहनों का भी टोटा रहता है। गर्मी के तेवर से हर घर में लोग बीमार पड़े हैं। सबसे ज्यादा उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या है।
विज्ञापन


खानपान में जरा सी लापरवाही लोगों को बीमारी की जद में धकेल रही है। जिला चिकित्सालय सहित निजी अस्पताल में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। रात के वक्त तापमान में गिरावट होती है लेकिन हवाओं में नमी रात 12 बजे के बाद ही आती है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दीपक सेठ का कहना है कि डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में एक वार्ड डायरिया के मरीजों के लिए ही आरक्षित कर दिया गया है। जो मरीज डायरिया के आ रहे हैं उन्हें उसी वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग खीरा, तरबूज, ककड़ी, गन्ने का जूस और बेल का शर्बत तलाश रहे हैं। भीषण गर्मी से बचाव के लिए कस्बे के हजरतगंज स्थित तालाब में बच्चे रोजाना मस्ती करते हैं। दोपहर में सारा दिन दिन बच्चों को तालाब में नहाते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed