फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tenwa's Rajesh wrestler became Dangal champion

Kaushambi News: टेंवा के राजेश पहलवान बने दंगल चैंपियन

Mon, 19 Aug 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 19 Aug 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Tenwa's Rajesh wrestler became Dangal champion
सरसवां ब्लॉक के सेंगरहा गांव में शनिवार को इनामी दंगल का आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय के साथ ही कई प्रांतों के नामचीन पहलवानों ने हिस्सा लिया। फाइनल कुश्ती टेवां के राजेश व दिल्ली के जितेंद्र पहलवान के बीच हुई। इसमें जितेंद्र को चित कर राजेश ने दंगल चैंपियन का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन




एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन सचिव राजकुमार त्रिपाठी ने पहलवानों का हाथ मिलाकर प्रतियोगिता शुरू कराई। दंगल में झांसी, जालौन, फतेहपुर, हरियाण, टेवां, दिल्ली के पहलवानों के बीच मुकाबला हुआ। सबसे रोचक मुकाबला हरियाणा के पहलवान प्रशांत व कौशाम्बी के टेवां के पहलवान राजेश के बीच हुआ। राजेश ने प्रशांत को कुछ देर तक छकाने के बाद चित कर दिया। इसी प्रकार जालौन के घनश्याम व फतेहपुर के लक्ष्मण के बीच हुए मुकाबले में लक्ष्मण विजेता रहे। झांसी के धर्मवीर की टक्कर कौशाम्बी के संतोष से हुई। फाइनल मुकाबला टेवां के राजेश व दिल्ली के जितेंद्र के बीच हुआ। इसमें राजेश को सफलता मिली। आयोजक ग्राम प्रधान सेंगरहा पदुम सोनी, जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह, रवि सोनी, अखिलेश कुमार आदि ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed