फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tempos occupy intersections, people suffer from traffic jams in Sarai Akil

Kaushambi News: चौराहों पर टेंपो का कब्जा, सरायअकिल में जाम से बेहाल जनता

Sun, 01 Feb 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 01 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Tempos occupy intersections, people suffer from traffic jams in Sarai Akil
सरायअकिल के फकीराबाद चौराहे पर जाम के चलते वाहनों की लगी लंबी कतार, जाम में फंसे लोग- संवाद
नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर टैक्सी चालकों के कब्जे से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बीच सड़क टेंपो खड़ी कर सवारियां चढ़ाने-उतारने से रोजाना जाम लग रहा है जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड निर्धारित न होने के कारण फकीराबाद और पटेल चौराहा टेंपो चालकों का अघोषित स्टैंड बन गया है। सरायअकिल से प्रयागराज के लिए लगभग सौ से अधिक टेंपो और बसें संचालित होती हैं। इसके अलावा करारी और कौशाम्बी मार्ग पर करीब 70 ऑटो व मैजिक और पटेल चौराहा से पुरखास के लिए लगभग 30 टैक्सियों का संचालन होता है। इतनी बड़ी संख्या में वाहनों के बावजूद नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन ने टैक्सी स्टैंड की कोई व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी जय चंद्र ताम्रकार, सुनील अग्रहरि और गोलू अग्रहरि ने बताया कि टैक्सी चालक बीच सड़क सवारियां चढ़ाते-उतारते हैं। मना करने पर वे झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत में टैक्सी स्टैंड ना होने से टेंपो चालक बीच सड़क पर वाहन खड़ा करके सवारियां बैठाते है। जिससे प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। नगर पंचायत प्रशासन अनजान बना हुआ है। -अंकुर मिश्रा, पटेल चौराहा, सरायअकिल।
नगर पंचायत की नाकामी से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर में वाहन स्टैंड नहीं है। इसलिए फकीराबाद व पटेल चौराहा में टैक्सियां बीच सड़क पर सवारियों को उतारते बैठाते हैं। -बड़ेलाल कुशवाहा, राहगीर, निवासी बहुंगरा।


हाल ही में मुझे अतिरिक्त चार्ज मिला है। वाहन स्टैंड की गंभीर समस्या है। जल्द ही एसडीएम चायल व सीओ के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकालेंगे। - सुभाष चंद्र सिंह, ईओ नगर पंचायत सरायअकिल

सरायअकिल के फकीराबाद चौराहे पर जाम के चलते वाहनों की लगी लंबी कतार, जाम में फंसे लोग- संवाद

सरायअकिल के फकीराबाद चौराहे पर जाम के चलते वाहनों की लगी लंबी कतार, जाम में फंसे लोग- संवाद

सरायअकिल के फकीराबाद चौराहे पर जाम के चलते वाहनों की लगी लंबी कतार, जाम में फंसे लोग- संवाद

सरायअकिल के फकीराबाद चौराहे पर जाम के चलते वाहनों की लगी लंबी कतार, जाम में फंसे लोग- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed