फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Temperature rises two degrees, heat waves make it difficult to go out

Kaushambi News: दो डिग्री चढ़ा पारा, लू के थपेड़ों ने निकलना किया दुश्वार

Tue, 30 Apr 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 30 Apr 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Temperature rises two degrees, heat waves make it difficult to go out
दो डिग्री चढ़ा पारा, लू के थपेड़ों ने निकलना किया दुश्वार
विज्ञापन

-- गर्मी से नहीं रही राहत, चंद मिनट भी बिना पंखे-कूलर के रहना मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले में सोमवार को मौसम का पारा दो डिग्री चढ़ा रहा। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने घर से निकलना दुश्वार कर दिया। वहीं, घर के अंदर भी बिना पंखे व कूलर के दो मिनट बैठना दूभर रहा।

जनपद में रविवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेंटीग्रेड था। जबकि, न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को गर्मी ने अपने तेवर और तीखे कर दिए। अधिकतम पारा दो डिग्री चढ़कर 44.2 पर पहुंच गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट आई। इसके 26 से लुढ़क कर 24.5 डिग्री पर आने के बाद भी मौसम में कोई बहुत फर्क नजर नहीं आया। पूरे दिन झुलसा देने वाली चटख धूप रही। सड़कों पर वाहनों की सीमित आवाजाही देख लग रहा था कि जैसे सार्वजनिक अवकाश हो। घरों व दफ्तरों से बाहर निकलने में कतराते रहे। शाम करीब पांच बजे के बाद धूप कुछ हल्की हुई, लेकिन उमस से निजात नहीं मिली। घर के अंदर रहो तो उमस पसीना छुड़ाती रही। हाल यह था कि पंखे सिर्फ गर्म हवा फेंक रहे थे। जब तक कूलर के सामने रहो, तभी तक राहत रही। चंद मिनट के लिए भी बत्ती गुल हुई तो शरीर को पसीने से तर-ब-तर होने में देर नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed