{"_id":"57cc5ed24f1c1ba93031754b","slug":"teez-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज मेले का स्थान बदलने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज मेले का स्थान बदलने पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम आवास का घेराव कर चरवा के मोहसनी गांव के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीण तीज मेले का स्थान बदलने से नाराज थे। डीएम ने पूछताछ के बाद ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दोबारा स्थान परिवर्तन नहीं होने दिया जाएगा। ऐसा कैसे हुआ, इसकी वह जांच भी कराएंगे।
मोहसनी गांव में हर वर्ष तीज व चौथ का मेला खलिहान की भूमि पर लगता था। इस बार भी खलिहान की भूमि पर मेला आयोजित कराने की तैयारी चल रही थी, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने साजिश के तहत स्थान परिवर्तन करते हुए मेले का आयोजन गांव के बाहर जंगल में नदी किनारे करा दिया। इससे गांव के लोग भड़क गए और वह ट्रैक्टर आदि वाहनों से सीधे डीएम आवास पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया तो डीएम ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें वापस भेजा। इस मौके पर अनूप कुमार, विजय, प्रदीप कुमार, राजेंद्र, विरेंद्र, फूला देवी, सुमित्रा, जगरानी, रामऔतारी, इंद्रादेवी, केत्ती देवी आदि रहे।