फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenager's death, circumstances of murder, case of suicide

Kaushambi News: किशोरी की मौत, हत्या के हालात, खुदकुशी का मुकदमा

Fri, 25 Aug 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 25 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Teenager's death, circumstances of murder, case of suicide
अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, डिलीट करने की जिद पर अपराध
विज्ञापन

दबी जुबान : दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, शव घर के बाहर फेंका
कार्रवाई : आत्महत्या के दुष्प्रेरण में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
घटना स्थल पर जांच को पहुंचे आईजी

संवाद न्यूज एजेंसी मंझनपुर (कौशाम्बी)। नेता जी सुभाष चंद्र बोस नगर में रहने वाली किशोरी की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों मेंं मौत हो गई। घटना स्थल के हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। घटना इतनी गंभीर थी कि शाम को आईजी भी मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने कहा कि मामला खुदकुशी का है। छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई है कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई। दुस्साहस की हद यह कि आरोपी युवक ने शव गोद में उठाकर किशोरी के घर के बाहर फेंका और भाग निकला।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र बोस नगर में कुछ परिवार मवेशियों की खरीद-फरोख्त और भीख मांग कर अपना गुजर-बसर करते हैं। यहीं रहने वाले जयसिंह पुत्र उस्मान का मोहल्ले की किशोरी से प्रेम संबंध हो गया। इस दौरान उसने किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब 11 बजे किशोरी के माता-पिता व दिव्यांग भाई भिक्षा मांगने गए तो किशोरी आरोपी के घर पहुंची और वीडियो डिलीट करने की जिद करने लगी। आरोप है कि जय सिंह, उसकी भाभी सेब्बू व ननद रेखा ने उसके साथ मारपीट की। खुलकर कोई बोलने को तैयार नहीं, पर कहा जा रहा है कि आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया और गला दबाकर मार डाला।
एएसपी समर बहादुर, सीओ सिटी अभिषेक सिंह, इंस्पेक्टर मंझनपुर संतोष शर्मा, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे व साक्ष्य संकलन किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सनसनीखेज वारदात की खबर पर आईजी चंद्र प्रकाश ने भी शाम को घटनास्थल का दौरा किया।

मामले में किशोरी के भाई की तहरीर पर जय सिंह, महेंद्र सिंह, रेखा, गोमती, सिब्बू और उस्मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

किशोरी के परिजनों ने तहरीर दी है कि पड़ोसी युवक ने फोटो वायरल किया था। युवक अक्सर किशोरी के साथ छेड़खानी करता था। इसका उलाहना देने पर किशोरी के घरवालों व आरोपी के परिजनों के बीच बृहस्पतिवार को मारपीट हुई। इसके बाद किशोरी ने साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई। मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
- बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed