फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenager who went to bathe buffalo dies due to drowning in Ganga

Kaushambi News: भैंस नहलाने गए किशोर की गंगा में डूबने से मौत

Wed, 27 Mar 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 27 Mar 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went to bathe buffalo dies due to drowning in Ganga
संदीपन घाट कोतवाली के बसेढ़ी गांव के समीप भैंस नहलाने गया किशोर गंगा नदी में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर का शव बरामद किया। घटना के बाद से घर वाले रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन

बसेढ़ी निवासी किसान धीर सिंह के तीन बेटों में सबसे छोटा मोनू (16) सोमवार की दोपहर एक बजे भैंस नहलाने गंगा नदी की ओर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पैर फिसलने की वजह से वह नदी में गिरा और गहरे पानी में चला गया। आसपास रहे लोगों ने मोनू काे पानी में गिरते देखा तो उसे बचाने के लिए भागे, लेकिन वह डूब चुका था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मोनू के परिवार वालों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंचे। इसी बीच सूचना पाकर संदीपन घाट पुलिस भी आ गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे मोनू का शव गहरे पानी से खोज निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी खनन से गहरे गड्ढे बने हैं खतरा
गांव वालों के मुताबिक गंगा नदी के पास ही हाइवे निर्माण चल रहा है। ठेकेदार ने नदी से मिट्टी का खनन किया था। इसी गड्ढे में पानी भरा था। जिसमें गिरने से मोनू की मौत हुई है। लोगों ने बताया कि मिट्टी खनन से गहरे-गहरे गड्ढे जान के लिए खतरा बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed