{"_id":"5eff7f9a8ebc3e430a0cb4b4","slug":"teenager-suffering-gang-rape-gets-security-kaushambi-news-ald280081338","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी को मिली सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी को मिली सुरक्षा
विज्ञापन

सुरक्षा में तैनात किए गए पांच जवान, एक पीआरवी भी गांव में रहेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पिपरी इलाके की सामूकि दुष्कर्म पीड़िता को अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा दे दी है। शुक्रवार से सुरक्षा में पांच जवान तैनात कर दिए गए। डायल-112 की एक पीआरवी (पुलिस रिस्पांस वैन) भी अगले आदेश तक गांव में ही रहेगी।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र की 16 वर्षीय एक लड़की 26 जून को खेत की ओर गई थी। उसका कहना है कि वहां पड़ोस के दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया था। मामले में हीलाहवाली करने के बाद बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई। रिपोर्ट लिखने में देरी किए जाने से नाराज होकर गुरुवार को एसपी अभिनंदन ने पिपरी कोतवाल विनोद कुमार सिंह और मकदूमपुर चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया था। गुरुवार रात ही अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने पिपरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया कि एक दरोगा व चार सिपाही पीड़ित लड़की की सुरक्षा में लगा दिए जाए। इनकी ड्यूटी पीड़िता के घर पर शुक्रवार से लगा दी गई है। साथ में डायल-112 की एक पीआरवी भी गांव में ही रहेगी। एएसपी ने बताया कि खतरे को देखते हुए सुरक्षा दी गई है। अग्रिम आदेश में ही निर्णय लिया जाएगा कि सुरक्षा वापस होगी अथवा फिलहाल रहेगी। उधर एफआईआर दर्ज होने के बाद से गांव में दोनों पक्षों के बीच तनातनी का माहौल है। केस की विवेचना कर रहे सीओ चायल डॉ. केजी सिंह का कहना है कि निष्पक्ष जांच कर पीड़िता को इंसाफ दिलाया जाएगा।