{"_id":"64dccc1ef7973f4189064df6","slug":"teenager-stabbed-in-chest-in-minor-dispute-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2195-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मामूली विवाद में किशोर के सीने में मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मामूली विवाद में किशोर के सीने में मारा चाकू
Wed, 16 Aug 2023 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 16 Aug 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में किशोर के सीने में मारा चाकू
-- पुलिस बूथ में घुस कर किशोर ने बचाई जान, हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। मुख्य चौराहे पर सोमवार की शाम एक किशोर के सीने में चाकू से हमला किया गया। जख्मी किशोर ने पुलिस बूथ में घुसकर जान बचाई। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कस्बे के किंगनगर मोहल्ले का गुड्डू खान मजदूरी करता है। सोमवार की दोपहर उसका बेटा शाहरुख (15) छपरा बाग में गुल्ली-डंडा खेलने गया था। वहां उसका विवाद अशोक नगर मोहल्ले के जीशान के बेटे सादिक हुसैन से हो गया। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को वहां से हटा दिया। इसके बाद शाम को शाहरुख किसी काम से चौराहे के पास गया था। वहां सादिक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगते ही शाहरुख भागकर पुलिस बूथ के अंदर घुस गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पिता की तहरीर पर सादिक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।