फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenager held hostage and raped, case filed against four

Kaushambi News: किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, चार के खिलाफ मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Teenager held hostage and raped, case filed against four
किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, चार के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली के एक गांव की नाबालिग किशोरी को पड़ोसी युवक ने बंधक बनाकर तीन दिन तक दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इलाके के एक गांव की महिला ने बताया कि बुधवार रात उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से अचानक लापता हो गई। बृहस्पतिवार सुबह पति के साथ मिलकर बेटी की खोजबीन कर रही थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि बेटी को पड़ोसी राहुल और उसके भाई शिवसागर ने अपने घर में कैद कर रखा है।
आरोप है कि राहुल ने बंधक बनाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया है। पड़ोसी के यहां बेटी के मौजूद होने की जानकारी मिलने पर जब वह पति के साथ उसके घर उलाहना देने गई तो दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज की। राहुल के पिता राजबहादुर और मां बिट्टन ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी और युवक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला है, बयान में किशोरी ने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात से इन्कार किया है। किशोरी ने बताया कि वह युवक से शादी करना चाहती है और अपनी मर्जी से उसके घर गई थी। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed