फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenager dies in suspicious condition, there was a dispute with stepmother

संदिग्ध दशा में किशोरी की मौत, सौतेली मां से हुआ था विवाद

Thu, 28 Jul 2022 08:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies in suspicious condition, there was a dispute with stepmother
पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव में बुधवार रात संदिग्ध दशा में किशोरी की मौत हो गई। किशोरी का शव घर के बरामदे में पड़ा था और किशोरी के गले में फंदे का निशान था। पड़ोसियों का कहना है किशोरी की रात में सौतेली मां से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वहीं उसकी सौतेली मां का कहना है किशोरी खुद ही फंदे पर लटकी है।
विज्ञापन

कसेंदा गांव निवासी ज्ञान सिंह यादव ट्रक चालक है। उनकी पहली पत्नी की मौत करीब 12 साल पहले हो चुकी है। उस पत्नी से उसे तीन बेटी एक दिव्यांग बेटा हैं। ज्ञान ने पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली। आरोप है दूसरी पत्नी आने के बाद से ही पहली पत्नी के बच्चों से किसी न किसी बात पर झगड़ा करने लगी। दो बेटियों की शादी ज्ञान कर चुका है जबकि बेटे की पांच साल पहले मौत हो गई।
विज्ञापन

तीसरे नंबर की बेटी गुड़िया उर्फ वंदना (16) सौतेली मां और उसके बच्चों के साथ रहती थी। बुधवार रात ज्ञान बलिया जनपद ट्रक लेकर गया हुआ था। इस बीच बृहस्पतिवार सुबह गुड़िया का शव बरामदे में पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। घाव से घून का रिसाव भी हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गले के अगले हिस्से में फंदे का निशान है। जबकि फंदे पर लटकने के कोई शिनाख्त नहीं मिले हैं। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक रात को गुड़िया का सौतेली मां से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रात करीब एक बजे तक झगड़ा हुआ इसके बाद सभी की आवाज बंद हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पिता घर से लिए रवाना हो गया है।

कसेंदा में गुड़िया की मौत का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतका के सिर पर गहरी चोट के साथ साथ गले में काले निशान हैं। मृतका के उसके सौतेली मां से अच्छे संबंध नहीं थे। पिता ने भी इस बात को स्वीकार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। श्यामकांत, सीओ चायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed