{"_id":"66f9c7f4147265c3b90507aa","slug":"teenager-dies-due-to-electric-shock-from-fan-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-116885-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत
Mon, 30 Sep 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
मृतक अजय कुमार की फाइल फोटो।
सोनी गांव में शनिवार शाम पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। रविवार सुबह घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
करारी के सोनी गांव निवासी नथई पासी खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करते हैं। बताया कि दो बेटों में छोटा अजय कुमार(14) शनिवार शाम घर में फर्राटा पंखा लगा रहा था। इस दौरान अचानक पंखे में करंट उतर आया।
करंट की चपेट में आने से अजय तड़पने लगा। घर वालों ने विद्युत आपूर्ति काटी और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। परिजनों ने बताया कि रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजय की मौत से परिजनों का रो-रो कर हाल खराब है।