{"_id":"66b2b007e5a3b920b7051c64","slug":"teenager-accuses-sand-lease-holder-and-clerk-of-gang-rape-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-114795-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: लाइन खींचने को लेकर हुए विवाद में बिजली मिस्त्री की हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: लाइन खींचने को लेकर हुए विवाद में बिजली मिस्त्री की हुई थी हत्या
Wed, 07 Aug 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के पंसौर गांव में बिजली मिस्त्री जयसिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने दोस्त के साथ मिलकर नलकूप की लाइन खींचने को लेकर हत्या की थी।
चरवा थानाध्यक्ष जगदीश कुमार ने बताया कि मलाक नागर गांव का जयसिंह पटेल (42) अशरफपुर निवासी लालचंद्र और पंसौर निवासी राजू के साथ गांव से अलग की जा रही नलकूप की लाइन खींचने का काम करता था।
जीवनगंज और पंसौर गांव में भी नलकूप की लाइन अलग की जानी है। राजू चाहता था कि फसल कटने के बाद काम लगाना चाहिए। इधर बीच खंभा लगाने के दौरान फसल का बहुत नुकसान हो जाएगा। जबकि, जयसिंह ठेकेदार से मिलकर तुरंत काम करवाना चाहता था। इसी बात को लेकर शनिवार की रात लालचंद्र और राजू के साथ शराब पीने के बाद विवाद हो गया था।
विज्ञापन
घटना के दिन करीब साढे नौ बजे रात नशे की हालत में जयसिंह अपनी बाइक से लालचंद्र के साथ राजू को बैठाकर पंसौर गांव छोड़ने आया था। गांव के बाहर बिजली के काम में इस्तेमाल होने वाली राॅड से सिर पर वार कर राजू ने लालचंद्र के साथ मिलकर जयसिंह की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया था।
रविवार सुबह खून से लथपथ उसका शव बरामद होने पर मृतक के भतीजे सोनेलाल की तहरीर पर पुलिस ने राजू और लालचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लग गई। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार सुबह मलाक भारत गांव के मोड़ पर घेराबंदी कर अशरफपुर निवासी लालचंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आरोपी लालचंद्र ने जुर्म कुबूल करते हुए सारी जानकारी दी।
लिखापढ़ी के बाद आरोपी का चालान न्यायालय कर दिया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।