{"_id":"6876b332678949f0ee0c305d","slug":"teenage-girl-raped-on-pretext-of-marriage-became-pregnant-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-127981-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, हुई गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, हुई गर्भवती
Wed, 16 Jul 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
कोखराज क्षेत्र में शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ एक नाबालिग ने दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर किशोर से शादी से इन्कार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोखराज क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि साल भर पहले उनकी बेटी को गांव के ही एक नाबालिग ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता है। कुछ दिन पहले किशोरी को पता चला कि वह सात माह की गर्भवती हो गई है तो परिवार वालों को जानकारी दी। परिजनों ने किशोर के घर वालों को उलाहना दिया और शादी के लिए कहा। इस पर किशोर ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे आहत पिता ने किशोर के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि आरोपी नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण व बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।