{"_id":"5c913aaebdec221448559028","slug":"teenage-death-due-to-drowning-in-water-pits","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी से भरे गड्ढ़े में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से भरे गड्ढ़े में डूबने से किशोर की मौत
Wed, 20 Mar 2019 12:36 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
drown
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी। क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर गांव में सोमवार शाम पानी भरे एक गड्ढ़े में डूृबने से एक किशोर की मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर गांव में एक भट्ठा है। मालिक ने पथाई के लिए इसके पास गड्ढ़ा खुदवाकर पानी भरवा रखा है। बताया जाता है कि सोमवार शाम गांव का ही भैरव प्रसाद (12) पुत्र मुंदरलाल शौच जाने की बात कहकर घर से निकला। थोड़ी देर बाद इसी गड्ढ़े में उसकी लाश मिली। सूचना पर पीड़ित परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की। परिवार वालों का कहना है कि नाबालिग की मौत गड्ढ़े में डूबने से हुई है। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुए। इसलिए पंचनामा के बाद लाश हवाले कर दी गई।