{"_id":"5defec098ebc3e88137e882c","slug":"teen-injured-in-harsh-firing-in-saini-kaushambi-news-ald2625995167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी में हर्ष फायरिंग में किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी में हर्ष फायरिंग में किशोर घायल
विज्ञापन
Teen injured in Harsh firing in Saini
- फोटो : KAUSHAMBI
सैनी में हर्ष फायरिंग में किशोर घायल
वीडियो वायरल होने पर आईजी ने कोतवाल से मांगा ब्योरा
साढ़ो गांव में बरात जाते समय मंगलवार को हुई घटना
सिराथू। मंगलवार को सैनी क्षेत्र के हिसामपुर माढ़ो गांव में बरात निकलने के दौरान एक किशोर को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग जाने से अफरातफरी मच गई। परिजन बाइक से इलाज के लिए अस्पताल ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।
सैनी क्षेत्र के हिसामपुर माढ़ो गांव से एक बरात मंगलवार को निकल रही थी। बरात में शामिल लोग नाचने-गाने के साथ हर्ष फायरिंग भी की रहे थे। इस दौरान बारातियों की भीड़ में एक 13 वर्षीय लड़के को पेट में गोली लग गई। इससे किशोर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। हादसा होते ही बरात में हड़कंप मच गया। घटना सुबह 11 बजे की है। बताया जाता है कि परिजन किशोर को बाइक से अस्पताल ले गए। उसे गुपचुप तरीके से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से संबंधति वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से आईजी ने घटना को संज्ञान में ले लिया। उन्होंने सैनी पुलिस से घटना का ब्यौरा तलब कर लिया है। सैनी कोतवाल बीपी त्रिपाठी का कहना है कि वह मौेेके पर गए थे। उस वक्त बरात निकल रही थी। वर के पिता ने ऐसी किसी घटना से साफ इंकार किया है। पुलिस ने अजुहा के सभी निजी अस्पतालों को भी खंगाला, लेकिन जख्मी किशोर का सुराग नहीं लग सका है। घटना तो हुई है। परिजन उस पर परदा डाल रहे हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। कोतवाल का कहना है कि इलाज करने वाले चिकित्सक ने भी पुलिस से घटना छिपाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।