फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teaching women sewing and beauty parlor is making them self-employed

Kaushambi News: महिलाओं को सिलाई व ब्यूटी पार्लर सिखा बना रही स्वरोजगारी

Wed, 05 Nov 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 05 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teaching women sewing and beauty parlor is making them self-employed
दुकान पर बैठी लक्ष्मी। स्रोत- स्वयं
गांव की महिलाएं भी अब आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। चायल तहसील के नेवादा गांव की लक्ष्मी देवी ने अपने प्रयासों से न केवल खुद को रोजगार दिया, बल्कि अन्य महिलाओं को भी काम से जोड़ा है।
विज्ञापन

लक्ष्मी ने वर्ष 2016 में महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया। इसके बाद 10 महिलाओं के साथ मिलकर लेडीज कपड़ों और कॉस्मेटिक सामग्री का कारोबार शुरू कर दिया। लक्ष्मी देवी बताती हैं कि शुरुआत में सिलाई मशीन से छोटे पैमाने पर काम शुरू किया था लेकिन, धीरे-धीरे समूह ने पहचान बना ली। अब यह समूह लेडीज गारमेंट्स, कॉटन सूट, बच्चों के कपड़े और सौंदर्य सामग्री की बिक्री करता है।
विज्ञापन

समूह से जुड़ीं महिलाओं को औसतन 15 हजार रुपये प्रति माह की आमदनी हो रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार की तमाम संभावनाएं हैं, लेकिन प्रशिक्षण और पूंजी की कमी सबसे बड़ी चुनौती है। लक्ष्मी देवी का कहना है कि अगर सरकार सिलाई केंद्रों के लिए नियमित प्रशिक्षण और विपणन सुविधा उपलब्ध कराए, तो महिलाएं आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक दिव्यांशु सिंह ने बताया कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है। इसके लिए महिलाओं को समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed