{"_id":"6667061b96bf35dfd10c298a","slug":"teacher-accused-of-raping-peons-wife-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-112658-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शिक्षक पर चपरासी की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शिक्षक पर चपरासी की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप
Mon, 10 Jun 2024 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 10 Jun 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक पर चपरासी की पत्नी से दुष्कर्म का आरोप
-- -पश्चिमशरीरा इलाके की घटना, एसपी से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा इलाके के राजकीय इंटर कॉलेज में तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की पत्नी ने विद्यालय के शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी ने एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
करारी इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक ने बताया कि वह पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र में संचालित एक सरकारी इंटर कॉलेज में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। बताया कि विद्यालय में ही उसे आवास मिला है। यहीं पर वह पत्नी संग सरकारी आवास में रहता है। उसके पड़ोस में बांदा जनपद के रहने वाले शिक्षक को भी आवास मिला है। आरोप लगाया कि शिक्षक उसकी पत्नी के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता है। आरोप है कि 25 मई को शिक्षक और गेटमैन ने उसे साजिशन शराब पिलाई और इसके बाद उसके कमरे में पहुंचकर पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पत्नी के शोर मचाने पर आरोपी शिक्षक धमकी देते हुए कमरे से निकल गया। आरोपी शिक्षक की धमकी से सहमे दंपती ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की शिकायत की। एसपी ने एसओ पश्चिमशरीरा को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।