{"_id":"5cfab813bdec22075b0c18c9","slug":"symptom-of-polio-in-a-girl-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची में मिले पोलियो के लक्षण, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल की बच्ची में मिले पोलियो के लक्षण, हड़कंप
Sat, 08 Jun 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
बीमारी की शिकार रजनी
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के गिरिया खालसा गांव में रहने वाली एक चार साल की बच्ची में पोलियों के लक्षण मिले हैं। बच्ची को इलाज के लिए मनौरी स्थित प्राइवेट चिकित्सक के लकवा रिसर्च सेंटर में लाया गया था। चिकित्सक ने पोलियों की आशंका जाहिर की। घटना की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बच्ची के स्टूल को जांच के लिए भेजा गया है।
चायल के गिरया खालसा गांव निवासी शीतल सरोज की चार वर्षीय बेटी रजनी को दो महीने पहले बुखार आया। इसके बाद दोनों पैर लुंज हो गए। शुक्रवार को घरवाले पोलियों की आशंका पर उसे मनौरी स्थित लकवा रिसर्च सेंटर ले गए। यहां डॉ. एके मिश्र ने बताया कि बच्ची में पोलियो के लक्षण है। चिकित्सक ने बच्ची के घरवालों को सीएचसी चायल भेजा। रिसर्च सेंटर से मिली जानकारी के बाद परिजनों के होश उड़े हैं। वह लोग चायल सीएचसी ले गए जहां प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुक्तेश ने बच्ची के स्टूल को जांच के लिए भेजा है। चिकित्सक का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं रजनी के परिजनों का कहना है कि वह बराबर अपनी बेटी को पल्स पोलियो अभियान में खुराक पिलाते आ रहे हैं।