फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Swimming, dancing and singing with the children learned

तैराकी के साथ बच्चों ने सीखा नृत्य और गायन

Sun, 17 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 17 May 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Swimming, dancing and singing with the children learned
मंझनपुर (ब्यूरो)। भरवारी के किड्जी स्कूल में गर्मी की छुट्टी में शनिवार से समर कैंप शुरू किया गया। इसमें बच्चों को तैराकी के साथ ही नृत्य और गायन की बारीकियां सिखाकर उन्हें हुनरमंद बनाने की कोशिश की जा रही है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उन्हें योग की भी शिक्षा समर कैंप में दी जाएगी।
विज्ञापन


स्कूलों में परीक्षा के बाद गर्मी की छुट्टी शुरू हो गई है। पर, छुट्टी के शुरूआती दिनों में अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई से इतर कुछ नई जानकारियां देने, उन्हें हुनरमंद बनाने के लिए समर कैंप के भी आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को भरवारी के किड्जी स्कूल में समर कैंप  शुरू हुआ। एनडी ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन संजय गुप्ता ने दीप जलाकर कैंप का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही नौनिहालों को जीवन से जुड़े तमाम अन्य मामलों का भी ज्ञान दिया जाना समय की मांग है।
विज्ञापन


 इससे उनके मस्तिष्क का सर्वांगीण विकास होता है। कैंप में पहले दिन बच्चों को प्रशिक्षक अखिलेश सिंह और मलखान यादव ने स्वीमिंग की बारीकियां सिखाईं। गायक मनोज गुप्ता ने गायन की विभिन्न विधाओं से परिचित  कराया। उन्हें सरगम की जानकारी दी। रियाज भी कराया। इसके अलावा प्रशिक्षिका स्नेहा केसरवानी ने नृत्य की कला सिखाईं। योग गुरू श्रवण केसरवानी ने विद्यार्थियों को योग की बेसिक जानकारी दी। बच्चों को प्रतिदिन योग करने की सलाह दी। इस मौके पर विक्रम जीत घोष, विष्णु पांडेय, जितेन्द्र प्रताप सिंह, साक्षी भट्ट, शैफाली श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed