फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Suspected of bike theft, youth held hostage, nails pulled out with a spade

Kaushambi News: बाइक चोरी के शक में युवक को बंधक बनाकर प्लास से उखाड़े नाखून

Sat, 07 Mar 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 07 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Suspected of bike theft, youth held hostage, nails pulled out with a spade
सिराथू रोड़ की एक बाइक मकैनिक की दुकान में काम करने वाले युवक को दुकान मालिक ने बाइक चोरी के आरोप में बंधक बना लिया। इसके बाद साथियों के साथ मिलकर उसे सैनी के एक घर में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करते हुए प्लास से उसके हाथों के नाखून तक उखाड़ दिए गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मंझनपुर के गांधी नगर मोहल्ला निवासी धीरेंद्र कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद बाइक मैकेनिक की दुकान में काम करता है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिन पहले दुकान मालिक की बाइक चोरी हो गई थी। वह उसपर बाइक चोरी का संदेह करता था।
विज्ञापन

पांच मार्च को दुकानदार ने बहाने से उसे दुकान बुलाया और अपने तीन साथियों के सहयोग से उसे बाइक पर बैठाकर सैनी के एक मकान में बंधक बना लिया। आरोप है कि वहां आरोपियों ने बाइक चोरी की बात को स्वीकार करने का दबाव बनाते हुए उसके साथ मारपीट की। साथ ही बंधक बनाते हुए उससे यातना देते हुए हाथ के नाखून भी उखाड़ दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित किसी तरह इसकी जानकारी फोन से परिवार को दी। कुछ लोगों के साथ पहुंचे भाई को वहां देखकर आरोपी फरार हो गए। परिवार के लोगों ने उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed