{"_id":"6600909a4564d4c5fc0485d1","slug":"surveillance-will-be-done-through-drone-cameras-police-guard-at-every-nook-and-corner-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-109919-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
Mon, 25 Mar 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
होली व रमजान पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी है। गांवों में पुलिस तो रहेगी ही, ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। एसपी ने चौकीदार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें खास जिम्मेदारी दी है।
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि होली व रमजान को देखते हुए गांवों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। चौकीदारों से सूचना मांगी जा रही है। निरोधात्मक कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है।
एसपी ने कहा कि पर्व सभी का है, मिलजुल कर मनाएं। किसी तरह की अराजकता होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रात भर घूमी पुलिस, वाहनों की ली तलाशी
मंझनपुर। शनिवार रात सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा की अगुवाई में पुलिस रात भर हाईवे पर चेकिंग करती रही। संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी कराई गई। इस दौरान सैनी व कोखराज कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।