फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sunny, Pankaj, Rohit, Sakshi, Pratibha and Rita topped in 100 meter race.

Kaushambi News: 100 मीटर दौड़ में सनी, पंकज, रोहित,साक्षी, प्रतिभा व रीता अव्वल

Fri, 10 Nov 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 10 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sunny, Pankaj, Rohit, Sakshi, Pratibha and Rita topped in 100 meter race.
मूरतगंज । महेश्वरी प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज आलमचंद्र में बृहस्पतिवार से चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सनी कुमार, पंकज कुमार व रोहित और बालिका वर्ग में साक्षी दिवाकर, प्रतिभा व रीता देवी अव्वल रहीं। सीनियर बालक वर्ग में आशीष कुमार, राहुल कुमार व नितिन यादव तथा बालिका वर्ग में प्रिया विश्वकर्मा, प्रियांशी व आशना ने क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में पंकज कुमार,चंद्रेश कुमार व रितिक पाल तथा बालिकाओं में साक्षी दिवाकर, प्रतिभा व आंचल यादव ने सबसे तेज दौड़ लगाई।
सीनियर बालक वर्ग में सुरेंद्र कुमार, राहुल कुमार व जयसिंह पाल तथा बालिकाओं में आसना, रितु सिंह व श्वेता सिंह अव्वल रहीं। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में ओमप्रकाश,मनीष कुमार व पुष्पेंद्र, बालिका वर्ग में प्रियांशी, रिंकी यादव, राधा व सुहानी ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा किया। शाटपुट प्रतियोगिता सीनियर बालक वर्ग में सुल्तान सिंह, विकास कुमार व मोहम्मद कैफ, बालिका वर्ग में करिश्मा, आकांक्षा व अनामिका अव्वल रहीं।
विज्ञापन

बैडमिंटन सिंगल में आशना व डबल में सिमरन परवीन विजेता बनीं। लंबीकूद जूनियर वर्ग बालक में पंकज कुमार, अभिमन्यु और शनि कुमार, बालिका में मीना, आंचल व रिया सिंह अव्वल रहीं। सीनियर बालक वर्ग में जयसिंह पाल, सुरजीत व विकास कुमार, बालिका वर्ग में वंदना कुशवाहा, चांदनी सिंह व प्रिया विश्वकर्मा ने पहले तीन स्थान पर कब्जा किया। ऊंचीकूद प्रतियोगिता जूनियर बालक में अभिमन्यु, मंजीत व शनि कुमार, बालिका में प्रतिभा, आंचल व स्वाती प्रजापति अव्वल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग में पुष्पेंद्र, सुजीत, मनीष व जय सिंह पाल तथा बालिका वर्ग में चांदनी सिंह, रितु सिंह व अनामिका यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त बालिकाओं की खो-खो, कबड्डी, वालीबाॅल और क्रिकेट प्रतियोगिता भी हुई।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed