फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Subedarganj-Dadri summer special train will stop at Bharwari

Kaushambi News: भरवारी में रुकेगी सूबेदारगंज-दादरी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

Wed, 13 May 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 13 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Subedarganj-Dadri summer special train will stop at Bharwari
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। सूबेदारगंज से दादरी के बीच चलने वाली ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का मंगलवार से भरवारी रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया। यह व्यवस्था 31 जुलाई तक रहेगी, जबकि वापसी में ट्रेन एक अगस्त तक संचालित होगी। इससे प्रयागराज, भरवारी, सिराथू, फतेहपुर, कानपुर, टुंडला, अलीगढ़, खुर्जा और दादरी रूट के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 02417 सूबेदारगंज-दादरी स्पेशल ट्रेन सूबेदारगंज से रात 8:05 बजे रवाना होगी और भरवारी स्टेशन पर रात 8:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद फतेहपुर होते हुए रात 11 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। फिर फफूंद, इटावा, शिकोहाबाद, टुंडला, हाथरस, अलीगढ़ और खुर्जा जंक्शन पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 6:15 बजे दादरी पहुंचेगी। यह यात्रा करीब 10 घंटे 10 मिनट में पूरी होगी।
विज्ञापन

वापसी में गाड़ी संख्या 02418 दादरी-सूबेदारगंज स्पेशल सुबह 7:15 बजे दादरी से चलेगी। यह ट्रेन खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस और टुंडला होते हुए कानपुर पहुंचेगी और फतेहपुर व भरवारी स्टेशन पर रुकते हुए सूबेदारगंज पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य श्रेणी के पांच कोच, थ्री-टियर स्लीपर के आठ कोच, एसी थ्री-टियर का एक कोच और एसी फर्स्ट कम सेकंड क्लास का एक कोच लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामित सभासद प्रकाश चंद केसरवानी ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ यात्रा करने वालों के लिए यह सुविधा बेहद लाभकारी साबित होगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का संचालन बढ़ाया गया है और समय में भी आवश्यक परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed