{"_id":"64039d646f61be3936004014","slug":"students-played-holi-after-the-exams-were-over-kaushambi-news-c-3-1-71024-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: परीक्षा खत्म होने के बाद विद्यार्थियों ने खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: परीक्षा खत्म होने के बाद विद्यार्थियों ने खेली होली
Sun, 05 Mar 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा खत्म होने के बाद विद्यार्थियों ने खेली होली
यूपी बोर्ड: आखिरी दिन 1934 ने छोड़ी परीक्षा, सकुशल परीक्षा संपन्न होने पर प्रशासन ने ली राहत की सास
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर/कड़ा। यूपी बोर्ड की परीक्षा के आखिरी दिन विद्यार्थियों ने खूब मस्ती की। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे पर रंग गुलाल लगाए। दूसरी तरफ सकुशल बोर्ड परीक्षा का समापन होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का आखिरी दिन रहा। इस दिन प्रथम पाली में इंटर व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं हुईं। इसमें पंजीकृत 260 के सापेक्ष 248 विद्यार्थी उपस्थित हुए। इसी तरह द्वितीय पाली में इंटर समाज शास्त्र एवं रसायन विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 16248 के सापेक्ष 1922 विद्यार्थी उपस्थित हुए। प्रभारी डीआईओएस/बीएसए प्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षाएं सकुशल संपन्न हो गईं। शनिवार को दोनों पालियों में 1934 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
उधर परीक्षाएं खत्म होते ही विद्यार्थी होली की मस्ती में डूब गए। सहपाठियों को रंग-अबीर लगाकर गले मिले और त्योहार की बधाई दी। गुरुओं को भी गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। देवीगंज कस्बा स्थित श्री गंगा प्रसाद साहू इंटर कालेज में बच्चों ने अपने गुरुओं व सहपाठियों को अबीर गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। प्रधानाचार्य शैलेश गुप्ता ने सभी को त्योहार की बधाई देते हुए परीक्षा में अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर प्रबंधक रमेश साहू, उमेश श्रीवास्तव, शशि कमल मिश्रा, ओम प्रकाश, चंद्रशेखर सहित कई शिक्षक और
विज्ञापन
शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।