फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Student made liquor businessman

छात्रा को बना दिया शराब कारोबारी

Wed, 20 Mar 2019 12:36 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Wed, 20 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Student made liquor businessman
डेमो - फोटो : डेमो
मंझनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह बीए की एक छात्रा को शराब कारोबारी बना दिया। आरोप है कि पुलिस छात्रा को बहनोई के घर से पकड़ लाई और मदिरा बेचने के आरोप में उसका चालान कर दिया। खाकी की इस मनमानी से नाराज परिजनों ने मामले की शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि उसकी ससुराल कोर्रों में है। साली बीए की छात्रा है। इन दिनों उसकी परीक्षा चल रही है। इसलिए वह बहन के घर पर ठहरी है। पीड़ित की मानें तो मंगलवार सुबह स्थानीय पुलिस ने गांव में कई लोगों के यहां दबिश दी। इसके बाद छापा मारकर साली को भी उठा ले गई। पुलिस वाले एक गैलन में रखा गंगाजल घर से ले गए थे। बाद में 40 लीटर शराब बताकर छात्रा का चालान कर दिया। पुलिस की इस दादागीरी से परिजनों के साथ ग्रामीण भी नाराज हैं।  मामले में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed